युवा समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बांटे कंबल



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): वृहस्पतिवार को युवा समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने शहबाजपुर ,रेंगा ,फत्तेसराय आदी गांव मे 100 विधवा,विकलांग, निर्धन गरीब को ठंड से बचने हेतु कम्बल वितरण किए।इस मौके पर उन्होंने कहा की गरीब की मदद से बड़ा कोई पुनित कार्य नही इससे दिल मे खुशी मिलती है।ईश्वर की कृपा से ही हम मनुष्य किसी के दुख सुख मे साथ रह पाते है।इस मौके पर उनके साथ प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह मिन्टू,श्री पारस सिंह चाचाजी सईद फारूख प्रधान रामकुवंर यादव जगदीश सिंह रविन्द्र पाल बीडीसी राघवेंद्र सिंह आदि लोग थे।

Comments