सेवा निवृत्त हुए खण्ड विकास अधिकारियों के सम्मान में हुआ विदाई समारोह ||द सर्जिकल न्यूज़||



बाराचवर(गाजीपुर): स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार के दिन आज ही सेवा निवृत्त हुए खण्ड विकास अधिकारी शिवमूर्ति रावत तथा भदौरा में तैनात खण्ड विकास अधिकारी महेन्द्र नाथ सिहं का ब्लाक कर्मचारियो, ग्राम प्रधानो तथा ब्लाक प्रमुख पति के द्वारा विदाई समारोह हुआ।सेवा निवृत्त दोनो खण्ड विकास अधिकारीयो को सयुक्त रूप से गीता, छडी, छाता, घडी तथा साल ओढ़ाकर भावभिनी विदाई दिया गया।इस दौरान वक्ताओ ने दोनो खण्ड विकास अधिकारियो के कार्यकाल का वर्णन करते हुए कहा कि दोनो अधिकारियो का कार्यकाल हम लोग ता उम्र नही भुलेगे।क्योंकि ये दोनो अधिकारियो ने अपने कार्यकाल मे जो भी समस्याएं आती थी उस समस्या का समाधान आसानी पूर्वक निपटा देते थे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति कौशल सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, जिला प्रधान संघ के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह उर्फ लालू, ग्राम प्रधान हिमाशू राय, एडीओ पंचायत शेषनाथ यादव एडीओ, आईएसबी मिठाई लाल गुप्ता, शिशिर कुमार सिंह मुकेश सिंह अशोक सिंह मीनू राय अजीत कुमार गुप्ता एपी ओ विनय कुमार दुबे एडी ओ समाज कल्याण भानूप्रताप नुरेन अंसारी रविन्द्र जायसवाल रमाशंकर उपाध्याय आषुतोष सिंह दीपक अमित सिंह झब्बू सहित सम्मस्त ग्राम प्रधान रोजगार सेवक एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Comments