बलिया-गाजीपुर रेलखण्ड के मध्य इस वक़्त करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर एम्बूस के अंतर्गत आरपीएफ द्वारा कार्यवाही की जा रही है I इस दरम्यान चेनपुलिंग करने वालों को आरपीएफ के द्वारा छिप कर दबोचा जायेगा।इतना ही नहीं इस अभियान में चेनपुलिंग कर भागने वालों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत होगा और उनका आपराधिक रिकॉर्ड सम्बंधित थाने में भी भेजा जायेगा जिससे सरकारी नौकरी एवं अन्य जरूरी जगहों पर उन्हें परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ेगा I इस बारे में गुलाब सरोज उपनिरीक्षक आरपीएफ गाजीपुर सीटी ने बताया "करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रायः लोगों के द्वारा चेनपुलिंग की जाती है। जो कि दण्डनीय अपराध है।चेनपुलिंग कुछ लोगों के द्वारा ही अपने स्वार्थ के लिए किया जाता है लेकिन उसका खामियाजा ट्रेन के सभी यात्रियों को भुगतना पड़ता है।ट्रेन के बिलम्ब होने का यह भी एक प्रमुख कारण है।"
इस मौके पर आपके द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में उपस्थित लोगों को चेन पुलिंग से होने वाले हानियों एवं यात्रियों के परेशानियों के बारे में जागरूक किया गया । इस मौके पर प्रद्युम्न कुमार सिंह स्टेशन मास्टर करीमुद्दीनपुर. मोहम्मद एस0 खान सहायक स्टेशन मास्टर युसूफपुर. संजय राय कान्स्टेबल आर पी एफ समेत अन्य भी लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment