हमने कहा कि सुशासन, सात निश्चय और शराबबंदी सभी फेल हो गये हैं। नीतीश कुमार मुखिया के अधिकारों में कटौती कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। सरकार वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य को अधिकार दे, लेकिन मुखिया के अधिकारों की कटौती को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेईमान और बेनामी संपत्ति वालों को बचा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सांसद पप्पू यादव जी ने कहा कि यदि लालू यादव ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्हें कानून से नहीं डरना चाहिए। जेल जाने का भय उनके अंदर नहीं होना चाहिए। लालू यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ दलितों को अपमानित किया है। दलितों को कभी सम्मान नहीं दिया।
प्रेस वार्ता के दौरान ही बड़ी संख्या राजद, जदयू, रालोसपा और लोजपा ने कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी (लो) की सदस्यता ग्रहण की। सांसद पप्पू यादव जी ने उन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनके सामाजिक और राजनीतिक हित और सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।
Comments
Post a Comment